राष्ट्रपति ने स्टैंडर्ड एंड कलर्स अवॉर्ड दिए-(14-MAR-2014) C.A

| Friday, March 14, 2014
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 12 मार्च 2014 को स्टैंडर्ड एंड कलर्स अवॉर्ड प्रदान किए. स्टैंडर्ड अवॉर्ड 112 हेलिकॉप्टर यूनिट और राष्ट्रपति के कलर अवॉर्ड 4 बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) को दिया गया. पुरस्कार का वितरण एयर फोर्स स्टेशन, कानपुर में किया गया.
राष्ट्रपति का स्टैंडर्ड अवॉर्ड 112 हेलिकॉप्टर यूनिट  के कमांडिग ऑफिसर विंग कमांडर मनीश शर्मा ने लिए जबकि राष्ट्रपति का कलर अवॉर्ड 4 बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) के ग्रुप कैप्टन एस श्रीनिवास ने लिया. बेंगलुरु स्थित 112 हेलिकॉप्टर यूनिट   पायलटों, उड़ान इंजीनियरों और गनर के लिए प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान  है. इस युनिट को दो वीर चक्र, एक युद्ध सेवा मेडल और दो वायुसेना मेडल से सम्मानित किया गया.
4बीआरडी टर्बो जेट एयरो इंजनों की मरम्मत और ओवरहॉलिंग में माहिर हैं. 4बीआरडी को पांच विशिष्ट सेवा मेडल और कई प्रशस्तियों से सम्मानित किया गया .
पुरस्कार के बारे में
राष्ट्रपति का स्टैंडर्ड एंड कलर्स अवॉर्ड एयर फोर्स यूनिट या स्क्वाड्रन को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है जो उन्हें युद्ध या शांति के दौरान देश की असाधारण सेवा करने के लिए दिया जाता है.


0 comments:

Post a Comment