भारत दुबई का सबसे बड़ा गैर तेल व्यापार भागीदार देश बना-(11-MAR-2014) C.A

| Tuesday, March 11, 2014
दुबई के आर्थिक विकास विभाग द्वारा 10 मार्च 2014 को जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2013–14 में भारत दुबई का सबसे बड़ा गैर तेल व्यापार भागीदार देश के तौर पर उभरा. इस रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि मे भारत से निर्यात औऱ पुनर्नियात में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई.
वर्ष 2013–14 में दोनों देशों के बीच हुआ द्विपक्षीय व्यापार 37 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हुआ जो कुल व्यापार का 10 फीसदी रहा.
दुबई के साथ चार देशों का द्विपक्षीय व्यापार
•    चीनद्विपक्षीय व्यापार करीब 36.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर
•    अमेरिकाद्विपक्षीय व्यापार करीब 23.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर
•    सउदी अरबद्विपक्षीय व्यापार करीब 23 बिलियन अमेरिकी डॉलर
•    यूकेद्विपक्षीय व्यापार करीब 15.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर

रिपोर्ट के अनुसार, दुबई के साथ द्विपक्षीय व्यापार के मामले में भारत के बाद चीन, अमेरिका, सउदी अरब और यूके थे.
निर्यात साझेदार के मामले में भारत, तुर्की और स्विट्जरलैंड अग्रणी देशों के रूप में उभरे. पुनर्नियात के मामले में पहले स्थान पर सउदी अरब था जबकि भारत और इराक उसके बाद थे. आयात भागीदार देशों की सूची में सबसे ऊपर चीन का नाम था. इसके बाद अमेरिका और भारत का स्थान था.


0 comments:

Post a Comment