भारतीय निर्यात में फरवरी 2014 में 3.67
फीसदी यानि 25.7 अरब डॉलर (159858.16 करोड़ रुपये) की कमी दर्ज की गई. पिछले आठ माह
में ऐसा पहली बार हुआ है. इसके साथ ही इसी अवधि में देश के आयात में भी 17.09
फीसदी यानि 33.8 बिलियन डॉलर (210451.11
करोड़ रुपये) की कमी आई है. आयात और निर्यात में हुई इस कमी के कारण
व्यापार घाटा महीने के सबसे नीचले स्तर 8.1 बिलियन डॉलर पर
रहा.
इसके अलावा, तेल के आयात में 3.1 फीसदी (13696.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की कमी जबकि
गैर– तेल आयात में 24.5 फीसदी (20122.3
मिलियन अमेरिकी डॉलर) की कमी दर्ज की गई. व्यापार घाटे में मुख्य
रूप से सुधार सोने और चांदी के आयात में हुए 71.4 फीसदी की
गिरावट की वजह से हुई.
अप्रैल 2013 से फरवरी 2014
के बीच निर्यात में 4.8 फीसदी यानि 283 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई
जबकि आयात में में 8.7 फीसदी यानि 411 बिलियन
डॉलर की कमी हुई. इसी अवधि में व्यापार घाटा 128 बिलियन
अमेरिकी डॉलर रहा और गैर–तेल आयात में 13.4 फीसदी की कमी आई.
अप्रैल 2013–फरवरी 2014 के
बीच 128086.26 मिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापार घाटे का
अनुमान था जो कि अप्रैल 2012–फरवरी 2013 के दौरान हुए 179929.64 मिलियन अमेरिकी डॉलर के घाटे
के मुकाबले कम था.
0 comments:
Post a Comment