इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार
मुंबई शहर, प्रवासियों के लिए विश्व के बड़े शहरों
में सबसे कम महँगा बड़ा शहर रहा. यह रिपोर्ट इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू)
द्वारा 4 मार्च 2014 को जारी की गई.
इसका कारण मुंबई अंशत: कुछ उत्पादों पर सरकारी सब्सिडी और निम्न
स्थानीय वेतन का होना है.
रिपोर्ट की अन्य मुख्य बातें
• मुंबई के बाद कराची और नई दिल्ली दुनिया के सबसे कम महँगे शहर हैं. डमस्कस प्रवासियों के लिए दुनिया का चौथा सबसे कम महँगा शहर रहा. ऐसा सीरियाई पौंड के कमजोर होने के कारण हुआ.
• सिंगापुर को प्रवासियों के लिए दुनिया के सबसे महँगे शहर का दर्ज मिला. मजबूत सिंगापुरी डॉलर, जनोपयोगी सेवाओं की ऊँची कीमत और कार-स्वामित्व की लागत के कारण सिंगापुर ने टोक्यो का स्थान लिया. ये गणनाएँ अमेरिकी डॉलर्स में जीवन की लागत पर आधारित हैं.
• पेरिस को दूसरे सबसे महँगे शहर का दर्जा मिला, जो यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में आए सुधार को प्रतिबिंबित करता है.
• उच्चतम जीवन-लागत वाले अन्य शहर हैं ओस्लो (तीसरा), ज्यूरिख (चौथा), सिडनी (पाँचवाँ), कराकस (छठा), जिनेवा (सातवाँ), मेलबर्न (आठवाँ), टोक्यो (नौवाँ) और कोपेनहेगन (दसवाँ).
• सबसे महँगे शहर के रूप में लंदन को 15वाँ और न्यूयार्क को 26वाँ स्थान मिला.
• यूरोपीय शहर और एशियाई शहर वे दो क्षेत्र हैं, जो दुनिया के अधिकतर सबसे महँगे शहर सप्लाई करते आ रहे हैं. पर एशियाई शहर दुनिया के कई सबसे सस्ते शहर भी सप्लाई करते आ रहे हैं, विशेषकर भारत.

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के बारे में
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट बिजनेस-लीडर्स को रणनीतिक निर्णय लेते समय आत्मविश्वास के साथ कार्य करने की शक्ति प्रदान कर उन्हें अवसर के लिए तैयार होने में मदद करती है. ईआईयू द्वारा वर्ष में दो बार विश्वव्यापी जीवन-लागत सर्वे जारी किया जाता है. यह 131 शहरों में 160 उत्पादों और सेवाओं के 400 से अधिक वैयक्तिक मूल्यों की तुलना करता है, जिनमें भोजन, पेय पदार्थ, वस्त्र, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ और पर्सनल केयर का सामान, घरों का किराया, परिवहन, यूटिलिटी बिल, निजी स्कूल, घरेलू नौकर और मनोरंजन-लागतें शामिल हैं.
0 comments:
Post a Comment