साहित्य
अकादमी ने ‘साहित्योत्सव-2014’
के दौरान 10 मार्च 2014 को भाषा व अनुवाद पुरस्कारों की घोषणा की.
वर्ष 2011 के लिए उत्तरी क्षेत्र का भाषा सम्मान प्रसिद्ध लेखक विश्वनाथ त्रिपाठी को और दक्षिण क्षेत्र के लिए डॉ. पुतुस्सेरी रामचंद्रन को दिए जाने की घोषणा की गई.
वर्ष 2012 के लिए पश्चिमी क्षेत्र में यह सम्मान प्रो. सुमेरचंद केसरीचंद जैन को मिलेगा. वर्ष 2012 के लिए ही गैर मान्यता प्राप्त भाषाओं में ‘वारली’ में महादेव सावजी आंधेर तथा ‘बनजारा’ और ‘लंबाडी’ भाषा में योगदान के लिए प्रो. मोतीराज भाज्नु राठौड़ और डॉ. रामचंद्र रमेश आर्य को संयुक्त रूप से यह सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई.
हिंदी का अनुवाद सम्मान बुद्धदेव चटर्जी को दिया जाएगा. उन्होंने इंदिरा गोस्वामी के असमिया उपन्यास 'अहीरन' का हिंदी में अनुवाद किया. अंग्रेजी में रणजीत होस्कोटे, कश्मीरी में अजीज हाजनी, मैथिली में गुणनाथ झा, पंजाबी में बलबीर माधोपुरी तथा उर्दू में निजाम सिद्दीकी को यह पुरस्कार मिलेगा.
भाषा सम्मान के रूप में प्रत्येक लेखक को एक लाख रुपये, ताम्र पत्र तथा प्रशस्ति पत्र, जबकि अनुवाद पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये तथा ताम्र पत्र दिए जाएंगे.
विदित हो कि साहित्य अकादमी ने 10 मार्च 2014 को कुल 23 भाषाओं के लिए अनुवाद पुरस्कार की घोषणा की.

0 comments:
Post a Comment