मलयेशियन एयरलाइंस का विमान 239 सवारियों सहित दक्षिण चीन सागर पर लापता-(12-MAR-2014) C.A

| Wednesday, March 12, 2014
मलयेशियन एयरलाइंस के विमान बोइंग 777-200ईआर की फ्लाइट एमएच370 8 मार्च 2014 को दक्षिण चीन सागर के ऊपर 239 सवारियों के साथ लापता हो गया. उस समय विमान कुआलालंपुर से बीजिंग की ओर जा रहा था.
विमान का पता लगाने का गहन बहुराष्ट्रीय खोज मिशन अभी तक विफल रहा है. विमान का इस तरह गायब हो जाना अजीब है, क्योंकि तीन दिन लंबे बहुराष्ट्रीय अभियान भी विमान के मलबे का कोई सुराग पता करने में नाकामयाब रहे हैं.   
प्राधिकारियों ने अब खोज का दायरा बढ़ा दिया है और वे विमान की इस गुमशुदगी को अपहरण सहित विभिन्न कोणों से देख रहे हैं. विमान के अपहरण का संदेह इसलिए व्यक्त किया जा रहा है, क्योंकि प्राधिकारियों को संदेह है कि दो यात्री विमान पर चोरी के पासपोर्टों से चढ़े थे.  
मलेयशियाई प्राधिकारी अब उन दो यात्रियों की पहचान करने में लगे हैं, जो विमान पर चोरी के पासपोर्टों के साथ सवार हुए थे. चुराए गए पासपोर्ट एक ऑस्ट्रेलियाई और एक इटैलियाई व्यक्ति के हैं.   
    
पिछले क्रैश 
जुलाई 2013 में एशियाना एयरलाइंस के एक विमान बोइंग 777-200ईआर ने सैन फ्रांसिस्को में क्रैश-लैंडिंग की थी, जिसमें 3 यात्री मारे गए थे और 180 से ज्यादा घायल हो गए थे. जेट के सेवा में आने के बाद से यह सबसे खराब दुर्घटना रही थी. बोइंग 777 विमान के साथ यह दूसरी सबसे घातक दुर्घटना चिह्नित की जाएगी.


0 comments:

Post a Comment