नोकिया ने भारत में अपना पहला एंड्रॉयड फोन नोकिया एक्स लॉन्च किया-(12-MAR-2014) C.A

| Wednesday, March 12, 2014
फिनलैड की प्रमुख मोबाईल हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया ने भारत में अपना पहला एंड्रॉयड फ़ोन नोकिया एक्स 10 मार्च 2014 को लॉन्च किया.

नोकिया एक्स में चार इंच की डब्लूवीजीए टच डिस्प्ले स्क्रीन है तथा यह एक साथ दो सिम कार्ड को सपोर्ट करता है.इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड से काम करने वाला स्नैपड्रेगन एस-4 प्रोसेसर दिया गया है तथा 512 एमबी रैम और चार जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है.

नोकिया एक्स के उपभोक्ता गूगल के ऐप बाजार'गूगल प्ले'की सुविधाओं का फायदा नहीं उठा पाएंगे.लेकिन उपभोक्ता माइक्रोसॉफ्ट ऐप स्टोर के साथ ही किसी तीसरे ऐप स्टोर से एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.

विदित हो कि नोकिया ने पहली बार बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्फ़्रेंस के दौरान अपनी एंड्रॉयड सिरीज के फ़ोन पेश किए थे.इसके पहले नोकिया अपने स्मार्टफ़ोन के लिए सिर्फ विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करती थी.

0 comments:

Post a Comment