बेडफोर्डशायर, ब्रिटेन के कार्डिंगटन में मार्च 2014
के पहले हफ्ते में विश्व के सबसे विमान एयरलैंडर या एचएवी304
का अनावरण किया गया. विमान भीमकाय व्यक्ति जैसा दिखाई देता है और
उसका निर्माण हाइब्रिड एयर व्हीकल लि. (एचएवी) द्वारा किया जा रहा है.
इस विमान के लिए यूके सरकार द्वारा दिए गए 25 लाख पौंड के अनुदान के अतिरिक्त आयरन मेडेन के अग्रणी गायक ब्रूस डिकिन्सन
विमान की फंडिंग करने वाले हाई-प्रोफाइल निवेशकों में से एक हैं.
विमान के बारे में
विमान के बारे में
• विमान 302 फीट लंबा
है और एक हाइब्रिड विमान है. यह हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर दोनों जैसा दिखता है. यह
सबसे बड़ी एयरलाइंस, एयरबस ए380 और
बोइंग 747-8 से 60 फीट लंबा है.
• यह कार्गो एयरक्राफ्ट एंटोनोव एएन-225टी से भी लगभग 30 फीट (8 मीटर) बड़ा है, जो अब तक निर्मित सबसे लंबा एयरक्राफ्ट है.
• यह विमान बिना पुन: तेल भरवाए तीन हफ्तों तक बिना रुके उड़ने में सक्षम है और यह विश्वभर में कठिन क्षेत्रों की यात्रा करेगा तथा जोखिमभरे क्षेत्रों में सहायता पहुँचाएगा.
• विमान के निर्माण में लगभग 6 अरब यूरो का खर्च आएगा और वह संप्रेषणों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
• अल्प कार्बन वाला यह विमान कार्गो विमान से लगभग 70 प्रतिशत ज्यादा पर्यावरण-अनुकूल है, क्योंकि इसमें इनर्ट हीलियम भरा जाता है.
• यह 50 टन तक माल और यात्री ढोने में सक्षम है.
• इसे निगरानी और संप्रेषण के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा.
• यह रिमोट कंट्रोल से लैंड कर सकता है और पानी पर भी उतरने में सक्षम है.

विमान फिलहाल कार्डिंगटन विमानशाला में रखा गया है, जिसे 100 वर्ष पहले बनाया गया था और जहाँ 1920
के दशक में अभागे विमान आर101 का निर्माण किया
गया था. आर101 हाइब्रिड एयर व्हीकल से दोगुना लंबा था और
उसमें एक भोजन-कक्ष और विश्राम-कक्ष भी था. लेकिन 1930 में
फ़्रांस में वह आग लग जाने के कारण नष्ट हो गया था.
पृष्ठभूमि
मूल रूप से यह विमान एचएवी द्वारा अमेरिकी सेना के लिए विकसित किया जा रहा था, लेकिन उसके द्वारा बजट में कटौतियों के कारण यह प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया. किंतु यूके सरकार की फंडिंग से एचएवी ने यह प्रोजेक्ट दोबारा शुरू किया. ब्रिटेन इसकी फंडिंग इसलिए कर रहा है, क्योंकि उसे विश्वास है कि ईंधन और ध्वनि-प्रदूषण के निम्न स्तरों के कारण यह विमान हवाई यात्रा का स्वरूप हमेशा के लिए बदलकर रख देगा.

0 comments:
Post a Comment