भारतीय-अमेरिकी छात्र कुश शर्मा ने स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीती-(11-MAR-2014) C.A

| Tuesday, March 11, 2014
भारतीय-अमेरिकी 13-वर्षीय छात्र कुश शर्मा ने 9 मार्च 2014 को अमेरिका में मिसौरी स्थित केंसास सिटी पब्लिक लाइब्रेरी में एक मौखिक स्पर्धा में राष्ट्रीय स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीती. उसने हाइलैंड पार्क एलिमेंटरी की पाँचवीं कक्षा की 11-वर्षीया छात्रा सोफिया हॉफमैन को हराकर लगभग दो हफ्ते तक चली यह वार्षिक बी प्रतियोगिता जीती.
फ्रंटियर स्कूल ऑफ इनोवेशन के सातवीं कक्षा के छात्र कुश ने 'डेफिनिशन' की स्पेलिंग बताकर मिसौरी में स्पेलिंग बी के खिताब पर कब्जा किया. इस जीत ने वाशिंगटन में मई 2014 में होने वाली स्क्रिप्स राष्ट्रीय स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के लिए उसकी बर्थ भी आरक्षित कर दी. 'स्टिफ्लिंग' शब्द की स्पेलिंग गलत बताने के कारण हॉफमैन यह प्रतियोगिता जीतने में असफल रही. 
प्रतियोगिता जीतने के लिए दोनों प्रतियोगियों ने barukhzy, muumuu, hemerocallis, jacamar और chadenfreude सहित 260 शब्दों की स्पेलिंग बताई. प्रतियोगिता जीतने से पहले दोनों ने 66 राउंड पूरे कर लिए, जिससे अनुमोदित शब्दों की कमी पड़ने के कारण निर्णायकों को शब्दकोश पलटना पड़ गया.
अंतिम राउंड में पहुँचने के लिए दोनों ने 23 अन्य प्रतियोगियों को बाहर का रास्ता दिखाया. प्रतियोगिता जीतने के लिए उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ 47 राउंड लड़े.
इससे पूर्व 2013 में स्क्रिप्स राष्ट्रीय स्पेलिंग बी प्रतियोगिता न्यूयार्क के एक छात्र अरविंद महांकाली ने जीती थी. knaidel शब्द की सही स्पेलिंग बताकर उसने 86वीं स्क्रिप्स राष्ट्रीय स्पेलिंग बी जीती थी.


0 comments:

Post a Comment