केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय ने कोलकाता में आरसी बोस सेंटर फॉर क्रिप्टोलॉजी की स्थापना की घोषणा की-(06-MAR-2014) C.A

| Thursday, March 6, 2014
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 04 मार्च 2014 को 12वीं पंचवर्षीय योजना की क्रियान्वयन अवधि के दौरान सेंटर फॉर क्रिप्टोलॉजी एंड सिक्योरिटी की स्थापना की घोषणा की. इस केंद्र का स्थापना का उद्देशय क्रिप्टोलॉजी और सूचना सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भारतीय क्षमता में वृद्धि करना है.
सेंटर फॉर क्रिप्टोलॉजी एंड सिक्योरिटी कोलकाता स्थित भारतीय सांख्यिकी संस्थान में 115 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना है. 

सेंटर फॉर क्रिप्टोलॉजी एंड सिक्योरिटी का प्रचालन क्षेत्र
•    यह सेंटर क्रिप्टोलॉजी, साइबर सुरक्षा और सम्बद्ध विधाओं में डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के जरिये भारतीय वैज्ञानिक बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देगा.
•    केंद्र और राज्य सरकारों की आवश्यकताओं के अनुरूप यह सेंटर लघु अवधि के पाठ्यक्रम और कार्यशालाएं भी आयोजित करेगा ताकि साइबर सुरक्षा की दृष्टि से सरकारी कर्मचारियों के कौशल को विकसित किया जा सके.
•    साइबर सुरक्षा के लिए यह सेंटर अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा.


0 comments:

Post a Comment