दुर्लभ भारतीय कलाकृतियों की न्यूयॉर्क में नीलामी-(13-MAR-2014) C.A

| Thursday, March 13, 2014
न्यूयॉर्क में दुर्लभ भारतीय कलाकृतियों की नीलामी 19 मार्च 2014 को जेम्स ऑफ थंगका आर्ट के नाम से की जानी है. यह नीलामी भारतीय, हिमालयी और दक्षिण पूर्ण एशियाई कलाकृति का हिस्सा थी जिसका आयोजन सूदबी ने किया है.
इस नीलामी में महायान बौद्ध साहित्य में सबसे पुरानी और सबसे महत्वपूर्ण बोधित्सवबोधित्सव मंजूश्री की तांबे के मिश्र धातु की एक दुर्लभ प्रतिमा भी है. कश्मीरी शैली में चांदी और चमकदार तांबे के मिश्र धातु से बनी इस प्रतिमा का 350000 अमेरिकी डॉलर से 450000 अमेरिकी डॉलर के बीच बिकने की उम्मीद है.
इसके साथ, स्नोलायन पर पार्सल गिल्ट कॉपर मिश्र घातु से बनी मंजूश्री की 18वीं सदी की एक प्रतिमा है जिससे 40000 अमेरिकी डॉलर से 60000 अमेरिकी डॉलर प्राप्त होने की उम्मीद है.
इस नीलामी में योशितोमो तामशिंगे के संग्रह में से 45 से भी ज्यादा थंगका, मूर्तियां और धार्मिक अनुष्ठान की वस्तुएं भी शामिल हैं.


0 comments:

Post a Comment