कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस ने ‘न्यू इंडिया आशा किरण’ नामक विशेष स्वास्थ्य बीमा शुरू की-(10-MAR-2014) C.A

| Monday, March 10, 2014
सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस ने लड़कियों के लिए न्यू इंडिया आशा किरण’ (New India Asha Kiran) नामक विशेष स्वास्थ्य बीमा की घोषणा 7 मार्च 2014 को की. यह बीमा केवल उन्हीं परिवारों के लिए है जिनमें सिर्फ लड़कियां ही हैं. ऐसे परिवारों द्वारा लड़कियों के लिए यह पॉलिसी लेने पर बीमे के प्रीमियम में 50 फीसद की छूट दिए जाने का प्रावधान है. साथ ही मां-बाप के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सम एश्योर्ड (जितनी राशि का बीमा कराया गया है) की राशि को पॉलिसी धारक लड़की के नाम पर सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) कर दिया जाएगा.

न्यू इंडिया एश्योरेंस ने बैंक की महिला ग्राहक के लिए स्वास्थ्य बीमा के साथ अतिरिक्त लाभ की भी घोषणा की. जनरल इंश्योरेंस ने भारतीय महिला बैंक के साथ करार है.


0 comments:

Post a Comment