11वां शीतकालीन पैरालिम्पिक खेल रूस के सोच्चि में प्रारम्भ-(10-MAR-2014) C.A

| Monday, March 10, 2014
11वां शीतकालीन पैरालिम्पिक खेल (विकलांग खिलाड़ियों के खेल) रूस के सोच्चि में 7 मार्च 2014 को प्रारम्भ हुआ जिसका समापन 16 मार्च 2014 को होना है. इन खेलों में 45 देशों के 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

पैरालिम्पिक खेलों के इतिहास में स्नोबोर्ड प्रतिस्पर्धा सोच्चि में पहली बार आयोजित की जाएगी. इसमें खेलों के पाँच वर्गों, यानी अल्पाइन स्कीइंग, बैथलॉन, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, स्लेज हॉकी और व्हीलचेयर कर्लिंग के खेलों में पदकों के 72 सेटों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं.
 
विदित हो कि इन खेलों का आयोजन उन्हीं स्टेडियमों में किया जा रहा है जिनमें 7-23 फरवरी 2014 तक 22वें शीतकालीन ओलिम्पिक खेलों का आयोजन किया गया.


0 comments:

Post a Comment