सीबीडीटी ने पूर्वव्यापी कर संशोधन की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की-(02-SEP-2014) C.A

| Tuesday, September 2, 2014
सीबीडीटी ने 28 अगस्त 2014 को पूर्वव्यापी कर संशोधन की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया.
इस समिति की अध्यक्षता सीबीडीटी की इकाई विदेशी कर एवं कर अनुसंधान-1 के संयुक्त सचिव करेंगे. इसके अन्य सदस्य संयुक्त सचिव (कर योजना एवं विधान-1), आई-टी अपील के आयुक्त एवं निदेशक (विदेशी कर एवं कर शोध-1) होंगे. निदेशक (विदेशी कर एवं कर शोध-1) इस समिति के सचिव होंगे.
इस समिति का गठन वित्त मंत्री अरूण जेटली की 10 जुलाई 2014 के बजट भाषण में की गई घोषणा के बाद किया गया.


0 comments:

Post a Comment