प्रख्यात बांग्लादेशी नजरूल संगीत गायक फिरोज़ा बेगम का हृदय और गुर्दे की समस्याओं के कारण ढाका में 9 सितंबर 2014 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
फिरोज़ा बेगम को बांग्ला कवि काजी नजरुल इस्लाम द्वारा रचित नजरूल संगीत गायन के लिए जाना जाता था.
फिरोज़ा बेगम
फिरोज़ा बेगम
·
फिरोज़ा बेगम का जन्म वर्ष 1930 में हुआ था. फिरोज़ा बेगम की शिक्षा-दीक्षा अविभाजित भारत के कलकत्ता में हुई थी.
·
वह कवि काजी नजरुल इस्लाम के साथ जुड़ी थीं जो अब बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि हैं.
·
फिरोज़ा बेगम ने वर्ष 1942 में ग्रामोफोन रिकॉर्ड कंपनी में अपना पहला इस्लामी गाना रिकॉर्ड किया.
·
वर्ष 1949 में फिरोज़ा और ग़ज़ल गायक तलत महमूद ने एक साथ ढाका रेडियो का उद्घाटन किया.
·
फिरोज़ा बेगम को वर्ष 1979 में स्वतंत्रता दिवस पुरस्कार और वर्ष 2000 में शेलटेक पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
·
फिरोज़ा ने अपने दर्शकों के लिए रवींद्र संगीत, आधुनिक बांग्ला गीतों, ग़ज़ल, कव्वाली और भजन गाए.
0 comments:
Post a Comment