अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2014 का
मिश्रित युगल ख़िताब भारत की सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोड़ी ने
जीता. यह मैच 5 सितंबर 2014 को खेला
गया. सानिया मिर्जा ने अमेरिकी ओपन के अपने इस खिताब को देश और नए राज्य तेलंगाना
को समर्पित किया. इस मैच में सानिया मिर्जा और ब्रूनो सोरेस की शीर्ष वरीयता
प्राप्त जोड़ी ने अमेरिका के ऐबीगेल स्पीयर्स और मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेस
को 6-1, 2-6, 11-9 से हराया.
ब्रूनो सोरेस का यह दूसरा अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल खिताब है. इससे पहले उन्होंने वर्ष 2012 में रूस की एकातेरिना माकारोवा के साथ यह खिताब जीता था.
सानिया का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम मिश्रित युगल ख़िताब है. सानिया मिर्जा इससे पहले वर्ष 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और वर्ष 2012 में फ्रेंच ओपन टेनिस भारत के महेश भूपति के साथ जीती थीं. वह रोमानिया के होरिया तेकाउ के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस-2014 के मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंची. सानिया मिर्जा एवं जिम्बाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक की जोड़ी ने पुर्तगाल ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2014 के महिला-युगल का खिताब जीता.
भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को भारत के नवगठित (29वें) राज्य तेलंगाना की सरकार ने राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया.
सानिया मिर्जा मूल रूप से तेलंगाना राज्य की निवासी हैं.
0 comments:
Post a Comment