भारतीय लेखक चैतन्य तम्हाने द्वारा लिखित और निर्देशित भारतीय फिल्म ‘कोर्ट’ ने 71वें वेनिस फिल्म समारोह में पहले फीचर के लिए द लाइन ऑफ द फ्यूचर- लुइगी दी लारिंटिस पुरस्कार 7 सितम्बर 2014 को जीता.
चैतन्य ने अदालत कक्ष के दृश्य पर बनाई गई बहुभाषी फिल्म के लिए यह पुरस्कार जीता. कोर्ट रूम पर बनी इस फिल्म का निर्माण कई भाषाओं में किया गया.
इस पुरस्कार के साथ, फिल्म ने 100,000 अमेरिकी डॉलर का मौद्रिक पुरस्कार जीता. यह पुरस्कार लुइगी दी लारिंटिस द्वारा दिया गया था.
यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑरिजांटी पुरस्कार पाने में भी सफल रही.
इसके अलावा कई अन्य फिल्मों ने भी अन्य पुरस्कार जीते और वे थे-
इस पुरस्कार के साथ, फिल्म ने 100,000 अमेरिकी डॉलर का मौद्रिक पुरस्कार जीता. यह पुरस्कार लुइगी दी लारिंटिस द्वारा दिया गया था.
यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑरिजांटी पुरस्कार पाने में भी सफल रही.
इसके अलावा कई अन्य फिल्मों ने भी अन्य पुरस्कार जीते और वे थे-
·
सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन लायन: स्वीडन के निर्देशक रॉय एंडरसन की फिल्म ए पीजन सैट ऑन ए ब्रांच रिफलैक्टिंग ऑन एक्जिसटेंस’
·
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए सिल्वर लायन: आंद्रेज कांक्लोवस्किज की फिल्म ‘द पोस्टमैन्स वाइट नाइट’
·
ग्रांड जूरी पुरस्कार: यहोशू ओपेनहाइमर की द लुक ऑफ साइलेंस
·
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए कोपा वोल्पी: एडम ड्राइवर को हंगरी हर्टस फिल्म के लिए
·
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए कोपा वोल्पी: अल्बा रोहवेकर को हंगरी हर्टस फिल्म के लिए
·
सर्वश्रेष्ठ युवा अभिनेता या अभिनेत्री के लिए मार्सेलो मैस्ट्रोनी पुरस्कार: रोमेन पॉल
·
सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए पुरस्कार: रखसान बेनितेमद और फरीद मोस्ताफी को गैसिहा फिल्म के लिए
·
विशेष जूरी पुरस्कार: कान मुदेशी को शिवास के लिए
ऑरिजांटी पुरस्कार की सूची
·
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए ऑरिजांटी पुरस्कार: नाजी अबू नोवार को थीब के लिए
·
विशेष ऑरिजांटी जूरी पुरस्कार: बैलुस्कोन
·
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता या अभिनेत्री के लिए विशेष ऑरिजांटी पुरस्कार: अमीर
·
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए ऑरिजांटी पुरस्कार: मरयम को सिदी सालेह के लिए (इंडोनेशिया)
71वें वेनिस फिल्म समारोह में आदित्य विक्रम सेनगुप्ता की लेबर ऑफ लव कोई भी पुरस्कार नहीं जीत पाई. दूसरी ओर, वर्ष 2013 के वेनिस फिल्म समारोह में सुभासीश की कुश ने सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार जीता.
0 comments:
Post a Comment