राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम (एनएडब्ल्यूएडीसीओ) और राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) के बीच वक्फ संपत्तियों के विकास के लिए 8 सितंबर 2014 को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए.
एनएडब्ल्यूएडीसीओ ने कई वक्फ संपत्तियों की पहचान की है जिसमें से एक दिल्ली में, दो राजस्थान में, छह मध्य प्रदेश और सात कर्नाटक में स्थित है, जिन्हें संस्थागत और व्यावसायिक परियोजनाओं के रूप में विकसित किया जाएगा. शुरुआत में, खाली पड़ी संपत्तियों को आसान और जल्द विकास के लिए लिया जाएगा.
राजस्थान में दो परियोजनाएं प्रक्रिया में हैं. जोधपुर में एक अस्पताल के लिए और अजमेर में एक स्कूल के लिए.
भारत में वक्फ संपत्तियां
·
भारत में विश्व की सबसे अधिक वक्फ संपत्तियां हैं.
·
यहां 4.9 लाख से भी अधिक पंजीकृत वक्फ संपत्तियां हैं और फिलहाल इनसे हर वर्ष करीब 163 करोड़ रुपयों की आमदनी होती है.
·
अगर न्यूनतम 10% के रिटर्न के साथ इन संपत्तियों को सही तरीके से विकसित किया जाए तो ये सालाना 12000 करोड़ रुपये दे सकती हैं.
·
भारत भर में वक्फ संपत्तियों का कुल क्षेत्र करीब 6 लाख एकड़ का है और इस जमीन का बाजार मूल्य 1.20 लाख करोड़ रुपयों के आसपास है.
राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम (एनएडब्ल्यूएडीसीओ)
राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम (एनएडब्ल्यूएडीसीओ) की स्थापना 500 करोड़ रुपयों के शेयर कैपिटल और 100 करोड़ रुपयों के पेड अप कैपिटल के साथ सच्चर समिति की सिफारिश के आधार पर जनवरी 2014 में हुई थी.
राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम (एनएडब्ल्यूएडीसीओ) की स्थापना 500 करोड़ रुपयों के शेयर कैपिटल और 100 करोड़ रुपयों के पेड अप कैपिटल के साथ सच्चर समिति की सिफारिश के आधार पर जनवरी 2014 में हुई थी.
समुदाय विकास के उद्देश्यों के लिए एनएडब्ल्यूएडीसीओ, राज्य एवं केंद्र शासिक वक्फ बोर्ड औऱ मुतावलिस के साथ मिलकर वक्फ संपत्तियों के विकास हेतु सुविधा और वित्त संसाधन मुहैया कराएगी.
राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी)
राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम की नवरत्न कंपनी है. इसके पास निर्माण और अचल संपत्ति के विकास के क्षेत्र में व्यापक और विविध व्यापार अनुभव एवं विशेषज्ञता प्राप्त है

0 comments:
Post a Comment