माइक और बॉब ब्रायन ने अमेरिकी ओपन टेनिस का 5वां पुरुष युगल खिताब जीता-(12-SEP-2014) C.A

| Friday, September 12, 2014

अमेरिकी जुड़वां बंधु माइक और बॉब ब्रायन ने 7 सितंबर 2014 को न्यूयॉर्क में आर्थर ऐश स्टेडियम, संयुक्त राज्य अमेरिका में अमेरिकी ओपन टेनिस के पुरुष युगल खिताब जीता. अमेरिकी जुड़वां बंधुओं ने यूएस ओपन पुरुष युगल के फाइनल मैच में 11वीं सीड स्पेन के मार्क लोपेज और मार्सेल ग्रेनोलर्स को 6-3 6-4 से हराया.
इसके साथ ही दुनिया की नंबर एक जोड़ी ने 5वीं अमेरिकी ओपन टेनिस और 16वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. कुल मिलाकर उनके करियर का 100वां खिताब था. टेनिस में 100 खिताब जीतने वाली यह दुनिया की पहली जोड़ी है. उन्होंने अपना 99वां खिताब अगस्त 2014 में सिनसिनाटी मास्टर्स के रुप में जीता था.
लगातार 10वें वर्ष माइक और बाब बंधुओं ने कम से कम एक ग्रैंड स्लेम जीतने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया. ब्रायन बंधुओं से पहले वर्ष 1880 में जेम्स ड्वाइट और रिचर्ड सियर्स ने लगातार वर्षों में पांच अमेरिकी ओपन खिताब जीते थे.

0 comments:

Post a Comment