सुभाष चंद्र गर्ग विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक नियुक्त-(12-SEP-2014) C.A

| Friday, September 12, 2014

राजस्थान कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुभाष चंद्र गर्ग विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक पद पर नियुक्त हुए. उनकी न्युक्ति की घोषणा केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (.सी.सी.) ने 10 सितंबर 2014 को की. गर्ग की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक के लिए होगी. वे राजस्थान कैडर के वर्ष 1983 बैच के अधिकारी है तथा वर्तमान में राजस्थान में सेवारत हैं.
.सी.सी. ने अगस्त 2014 में विश्व बैंक के वर्तमान भारतीय कार्यकारी निदेशक पद पर 1972 बैच के बिहार कैडर के अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी एम.एन. प्रसाद का कार्यकाल 31 दिसंबर 2014 तक बढ़ाने को मंजूरी दी थी. उन्हें 26 जुलाई 2011 को इस पद पर नियुक्त किया गया था और उस समय वे तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के सचिव थे.

विदित हो कि विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक, सामान्य संचालन के साथ ही बोर्ड आफ गवर्नर द्वारा दी गई शक्तियों के अनुसार सभी कार्यों के लिए भी उत्तरदाई होते है. इसके अलावा वे बोर्ड के अध्यक्ष के चुनाव में भी शामिल होते हैं.

0 comments:

Post a Comment