भारतीय लेखक
पंकज मिश्रा को येल यूनिवर्सिटी साहित्य पुरस्कार के लिए 9 मार्च 2014 को चुना गया.
‘येलको बीनक रेयर बुक एंड मेनुस्क्रिप्ट लाइब्रेरी’ ने पुरस्कारों की घोषणा की. इसमें बताया गया कि भारतीय निबंधकार, संस्मरण, यात्रा वृतांत लेखक और उपन्यासकार पंकज मिश्रा ने गैर काल्पनिक श्रेणी में‘विंधम कैंपबेल साहित्य’पुरस्कार जीता. कनेक्टिकट के इस संस्थान ने कहा कि पंकज मिश्रा के उच्चस्तरीय लेखन से आधुनिक एशिया की विकास की नई तस्वीर सामने आई.
पंकज मिश्रा ने'द रोमांटिक्स' उपन्यास के अलावा गैर काल्पनिक श्रेणी में'बटर चिकन इन लुधियाना','ट्रेवल इन स्माल टाउन इंडिया'जैसी किताबें लिखी हैं.
पंकज मिश्रा के अलावा गैर काल्पनिक श्रेणी में जॉन वैलेंट (कनाडा),काल्पनिक श्रेणी में अमिनाता फोरना (सिएरा लियोन),नदीम असलम (पाकिस्तान),जिम ग्रेस (ब्रिटेन)और नाटक श्रेणी में कैथरन (अमेरिका),सैम होलक्राफ्ट (ब्रिटेन)व नोएली जेनाक्जेवास्का को चुना गया. सभी लेखकों को 15 सितंबर 2014 को येल में आयोजित होने वाले समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
विदित हो कि अमेरिका स्थित येल विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत ‘येल यूनिवर्सिटी साहित्य पुरस्कार’ के रूप में डेढ़ लाख डॉलर (करीब 92 लाख रुपये) की राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी. पंकज मिश्रा दुनिया के सात देशों के उन आठ लेखकों में शामिल हैं, जिन्हें उनके काम और योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा.

0 comments:
Post a Comment