अल्पसंख्यक
मामलों के मंत्रालय ने अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित बच्चों के स्वास्थ्य के लिए 4 मार्च 2014 को ‘मौलाना आजाद सेहत योजना’ का शुभारंभ किया.
मौलाना आजाद सेहत योजना का शुभारंभ अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री के.रहमान खान ने किया.शुभारंभ समारोह में अल्पसंख्यक मामले के राज्य मंत्री नियोग ऐरिंग, योजना आयोग की सदस्य सईदा हमीद और मंत्रालय के सचिव ललित के.पवार, अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एआर किदवई मौजूद थे.
मौलाना आजाद सेहत योजना का शुभारंभ,अल्पसंख्यकों के उच्च शिक्षण से संबंधित ‘नालंदा परियोजना’ के शुभारंभ के साथ ही हुआ.
अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री के.रहमान खान के अनुसार दोनों योजनाओं के लिए सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 100 करोड़ रूपये स्वीकृत हुए.
मौलाना आजाद सेहत योजना से संबंधित मुख्य तथ्य
• मौलाना आजाद सेहत योजना के तहत मौलाना आजाद शिक्षा फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त संस्था के हर छात्र को सेहत कार्ड जारी किए जाएंगे.
• मौलाना आजाद सेहत योजना के तहत एक वर्ष में दो बार संस्थान द्वारा सुरक्षात्मक स्वास्थ्य जाँच कैम्प सरकारी या निजी अस्पतालों या नर्सिंग होम के माध्यम से आयोजित किया जाएगा.
• मौलाना आजाद सेहत योजना के तहत सुरक्षात्मक स्वास्थ्य जाँच के सभी निष्कर्ष को डॉक्टर द्वारा छात्र के सेहत कार्ड में दर्ज किया जाएगा.
• मौलाना आजाद सेहत योजना के तहत अधिसूचित अल्पसंख्यकों के गरीब छात्रों को गंभीर बीमारियों जैसे गुर्दा,हृदय,यकृत कैंसर और मस्तिष्क या घुटने की सर्जरी के मामले में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.
• मौलाना आजाद सेहत योजना के तहत एक औषधालय या स्वास्थ्य देखभाल केंद्र मौलाना आजाद शिक्षा फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में स्थापित किया जायेगा.

0 comments:
Post a Comment