नेपाल के अर्जुन बहादुर थापा ने दक्षेस महासचिव का पदभार ग्रहण किया-(06-MAR-2014) C.A

| Thursday, March 6, 2014
नेपाल के पूर्व विदेश सचिव अर्जुन बहादुर थापा ने दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) के महासचिव का पदभार ग्रहण किया. दक्षेस ने इससे संबधित विज्ञप्ति काठमांडो में 4 मार्च 2014 को जारी की. अर्जुन बहादुर थापा इस क्षेत्रीय संगठन के 12 वें महासचिव हैं. अर्जुन बहादुर थापा ने मालदीव के अहमद सलीम का स्थान लिया.
अर्जुन बहादुर थापा को 20 फरवरी 2014 को मालदीव में दक्षेस मंत्री परिषद के 30वें सम्मेलन में महासचिव नियुक्त किया गया.

दूसरी बार नेपाल को इस क्षेत्रीय संगठन का शीर्ष पद मिला है. इससे पहले नेपाल के पूर्व विदेश सचिव यादव कांत सिलवाल जनवरी 1994-दिसंबर 1995 तक महासचिव रहे. 
 
दक्षेस में बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान हैं.

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) 
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है. संगठन के सदस्य देशों की जनसंख्या (लगभग 1.5 अरब) को देखा जाए तो यह किसी भी क्षेत्रीय संगठन की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली है. इसकी स्थापना 8 दिसंबर 1985 को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान द्वारा मिलकर की गई थी. अप्रैल 2007 में संघ के 14वें शिखर सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान इसका आठवां सदस्य बन गया.


0 comments:

Post a Comment