जापान के बैडमिंटन खिलाड़ी
केंतो मोमोता और थाईलैंड की रेचनोक इंथेनन ने 800000 डॉलर
इनामी राशि वाले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का क्रमश: पुरुष
और महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया. फाइनल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 7
जून 2015 को खेला गया. मोमोता ने डेनमार्क जेन
ओ जोरगेंसन को 16-21, 21-19, 21-7 से हराया. मोमोता के करियर का यह दूसरा सुपर सीरीज खिताब है.
महिला वर्ग में थाईलैंड की रेचनोक इंथेनन ने जापान की यूई हाशिमोतो
को 42 मिनट में को 21-12, 21-10 से पराजित कर इंडोनेशियाई ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिप 2015
के महिला एकल का खिताब जीता.
पुरुष युगल का खिताब
दक्षिण कोरिया के को सुंग ह्यून और शिन बेक चोइल ने चीन के फू हाइफ़ेंग और झांग
नान को 21-16, 16-21, 21-19 से हराकर जीता,
जबकि महिला युगल का खिताब जीतने वाली जोड़ी चीन की जू चेन और मा जिन
ने चीन की ही झांग नान और झाओ युनलेई की जोड़ी को 21-17, 21-16 से पराजित किया.
चीन के झांग नैन और झाओ युन लेई की जोड़ी ने इंडोनेशिया के नित्या
क्रिसिंदा माहेश्वरी ग्रिसिया की जोड़ी को 45 मिनट तक
चले मैच में 21-11, 21-10 से हराकर मिश्रित युगल का खिताब
जीत लिया.
0 comments:
Post a Comment