सुनील छेत्री 50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने-(17-JUNE-2015) C.A

| Wednesday, June 17, 2015
सुनील छेत्री 16 जून 2015 को 50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने. उन्होंने यह उपलब्धि गुआम नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में गुआम के खिलाफ दूसरे मैच के दूसरे सत्र के दौरान खेलते हुए हासिल की. यह मैच फुटबॉल विश्व कप 2018 से पहले क्वालीफाइंग ग्रुप मैच था.


इस मैच में गुआम ने भारत को 2-1 से हराया. इससे पहले ओमान ने भारत को 1-2 से हराया.

भारतीय फुटबॉलरों द्वारा अंतरराष्ट्रीय गोल की सूची

सुनील छेत्री : 87 मैचों में 50 गोल

बाइचुंग भूटिया : 107 मैचों में 47 गोल

आई एम विजयन : 79 मैचों में 40 गोल 

गुआम पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में माइक्रोनेशिया स्थित एक अमेरिकी द्वीप क्षेत्र है.

0 comments:

Post a Comment