भारत के प्रसिद्ध वास्तुकार चार्ल्स कोरिया का 16 जून 2015 को मुंबई में निधन हो गया. वे 84 वर्ष के थे.
उन्होंने भारत में कई बेहद अहम इमारतों का डिज़ाइन तैयार किया है. 28 साल की आयु में उन्होंने साबरमती स्थित गांधी मेमोरियल का डिज़ाइन किया. कोरिया ने भोपाल में भारत भवन और विधान सभा को आकार दिया.
उन्होंने भारत में कई बेहद अहम इमारतों का डिज़ाइन तैयार किया है. 28 साल की आयु में उन्होंने साबरमती स्थित गांधी मेमोरियल का डिज़ाइन किया. कोरिया ने भोपाल में भारत भवन और विधान सभा को आकार दिया.
उन्होंने यूएन में मिशन ऑफ इंडिया, गोवा में कला अकादमी और मुंबई में कंचनजंगा आवासीय टावर को आकर दिया. इसके अतिरिक्त उन्होंने टोरंटो में इस्लामिक सेंटर, बोस्टन एमआईटी में ब्रेन साइंस सेंटर और लिस्बन में चंपालीमाउड सेंटर को डिज़ाइन किया.
उन्हें वर्ष 1972 में
पद्मश्री तथा वर्ष 2006 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया
गया.
0 comments:
Post a Comment