स्नैपडील ने लेट्सगोमो का अधिग्रहण किया-(16-JUNE-2015) C.A

| Tuesday, June 16, 2015
ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी स्नैपडील ने 15 जून 2015 को मोबि‍लि‍टी सॉल्यूशन कंपनी लेट्सगोमो लैब्स का अधिग्रहण किया. स्नैपडील ने लेट्सगोमो का अधिग्रहण अपने मोबाइल कॉमर्स बि‍जनेस को मजबूत करने के लि‍ए किया. स्नैपडील ने अधि‍ग्रहण की कीमत का खुलासा नहीं किया.

लेट्सगोमो लैब्स से संबंधित मुख्य तथ्य:
लेट्सगोमो लैब्स सि‍लि‍कॉन वैली, यूरोप और भारत में कंपनि‍यों के लि‍ए ऐप्लीकेशंस को डेवलप करने के अलावा मोबाइल एक्सपीरि‍यंस, स्ट्रेटजी और वेबसाइट्स के सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है.

विदित हो कि स्नैपडील ने मई 2015 में हैदराबाद स्थित एम-कॉमर्स कंपनी 'मार्टमोबी' को खरीद लि‍या था. स्नैपडील के अनुसार, मार्टमोबी का अधिग्रहण मोबाइल प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों की जरूरत और खरीद अनुभव पर फोकस करना है.

0 comments:

Post a Comment