चीन की धावक लियू होंग ने
6 जून 2015 को स्पेन में
इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) द्वारा आयोजित 20 किलोमीटर पैदल चाल रेस ‘ला कोरुना’ में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया.
लियू ने रेस 1 घंटा 24 मिनट व 38 सेकंड में पूरी कर के यह विश्व रिकार्ड बनाया. उनसे पहले रूस की येलेना लाशमानोवा ने 1 घंटा 25 मिनट और 2 सेकेंड में रेस पूरी करके यह रिकॉर्ड बनाया था. येलेना ने यह रिकॉर्ड वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में बनाया था.
रूस ओलंपियादा इवानोवा और ओल्गा कानिस्किना ने क्रमशः एक घंटा 24 मिनट 50 सेकंड तथा एक घंटा 24 मिनट 54 सेकंड का समय निकाला लेकिन उन्हें रेस के उचित मानदंडों की पूर्ति न कर पाने के कारण मान्यता नहीं मिल पाई.
उनके अतिरिक्त चीन की क्वीयांग शिंजी ने 1 घंटा 27 मिनट तथा 44 सेकंड में रेस पूरी कर के दूसरा स्थान हासिल किया जबकि ब्राज़ील की एरिका डी सीना ने 1 घंटा 29 मिनट व 50 सेकंड में रेस पूरी कर के तीसरा स्थान हासिल किया.
आईएएएफ द्वारा अगली प्रतिस्पर्धा बीजिंग में अगस्त 2015 में आयोजित कराई जाएगी.

0 comments:
Post a Comment