रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी ने स्टटगार्ट ओपन का पुरुष युगल खिताब जीता-(17-JUNE-2015) C.A

| Wednesday, June 17, 2015
भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी ने 574965 डॉलर यूरो इनामी स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब 14 जून 2015 को जीता. फाइनल मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त बोपन्ना-मर्जिया की जोड़ी ने एलेक्जेंडर-सोर्स की जोड़ी को 5-7, 6-2, 10-7 हराया. बोपन्ना-मर्जिया की जोड़ी का इस सत्र का यह दूसरा खिताब है.
इससे पहले बोपन्ना-मर्जिया की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पोलैंड के मार्सिन मात्कोवस्की और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की जोड़ी को 6-3, 6-7, 10-7 से हराया था.

बोपन्ना का वर्ष 2015 में यह चौथा खिताब है. बोपन्ना ने अपने करियर का 14वां और ग्रास कोर्ट का दूसरा खिताब जीता. रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया ने इससे पहले मई 2015 में मैड्रिड मास्टर्स का खिताब भी जीता था.

0 comments:

Post a Comment