एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के जनरल सेक्रेटरी एलेक्स सूसे ने 16 जून 2015 को पद से इस्तीफ़ा दे दिया.
सूसे पिछले 20 सालों से इस संस्था से जुड़े थे तथा क्षेत्रीय गवर्निंग बॉडी में कार्यरत रहे. उन्होंने त्यागपत्र में पद छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है.
सूसे पिछले 20 सालों से इस संस्था से जुड़े थे तथा क्षेत्रीय गवर्निंग बॉडी में कार्यरत रहे. उन्होंने त्यागपत्र में पद छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है.
गौरतलब है कि सूसे मलेशिया की अंतरराष्ट्रीय टीम के मिडफ़ील्डर खिलाड़ी तथा बाद में कोच भी रहे हैं. उन पर वर्ष 2012 में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये गए तथा 13 मई 2015 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था.
उन पर वर्ष 2012 के एएफसी ऑडिट के दौरान दस्तावेज़ों को छुपाने तथा उनसे छेड़छाड़ करने का आरोप है.
एएफसी के अनुसार इस पद पर नियुक्ति होने तक वर्तमान डिप्टी जनरल सेक्रेटरी विंडसर जॉन कार्यकारी तौर पर यह पद संभालेंगे.
0 comments:
Post a Comment