मंगल ग्रह का चक्कर लगा
रहा देश का पहला अंतरग्रहीय मिशन ‘मंगलयान’
8 जून 2015 से 15 दिन के
लिए ब्लैकआउट में चला गया. इस दौरान मंगलयान का धरती के साथ संपर्क टूटा रहेगा.
इसका मुख्य कारण 8 जून 2015 से 22
जून 2015 तक मंगल और पृथ्वी के बीच सूर्य के आ
जाना है. इस दौरान ‘मंगलयान’ स्वचालित
मोड पर रहेगा और खुद निर्देशित होगा.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, ऐसा पहली बार हो रहा है जब मंगलयान 15 दिन के लिए धरती से कटा रहेगा लेकिन ब्लैकआउट के बाद फिर उससे संपर्क स्थापित हो सकेगा.
विदित हो कि भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए 24 सितंबर 2014 को अपने मंगलयान को सफलतापूर्वक पहले ही प्रयास में लाल ग्रह की कक्षा में स्थापित किया था. भारत से पहले अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ ही मंगल पर सफलतापूर्वक मिशन भेजने में कामयाब रहे थे.
0 comments:
Post a Comment