संयुक्त अरब अमीरात के सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने जून 2015
के दूसरे सप्ताह में ड्राइविंग टेस्ट के दौरान आयोजित किये जाने
वाले ज्ञान परीक्षण तथा व्याख्यान के लिए चार भारतीय भाषाओं को शामिल किया.
इनमें हिंदी, मलयालम, तमिल तथा बंगाली भाषा को शामिल किया गया है. इनके अतिरिक्त तीन अन्य भाषाओं चीनी, रूसी तथा फारसी को भी शामिल किया गया है.
इनमें हिंदी, मलयालम, तमिल तथा बंगाली भाषा को शामिल किया गया है. इनके अतिरिक्त तीन अन्य भाषाओं चीनी, रूसी तथा फारसी को भी शामिल किया गया है.
वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात का आरटीए तीन भाषाओं इंग्लिश, उर्दू तथा अरबी में टेस्ट आयोजित करता है.
सितम्बर 2015 से ड्राइविंग टेस्ट के लिये आवेदक सैद्धातिक परीक्षा अथवा व्याख्यान के लिए इनमें से किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं.
संयुक्त अरब अमीरात में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए व्याख्यान तथा सैद्धातिक परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है. इसके अतिरिक्त आवेदक को कंप्यूटर आधारित टेस्ट में भी सफल होना आवश्यक होता है.
0 comments:
Post a Comment