चंडीगढ़ के रॉक गार्डन के निर्माता नेक चंद सैनी का निधन-(12-JUNE-2015) C.A

| Friday, June 12, 2015
चंडीगढ़ के रॉक गार्डन के निर्माता नेक चंद सैनी का 12 जून 2015 को 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया.

उनके द्वारा निर्मित चंडीगढ़ के रॉक गार्डन को 24 जनवरी 1976 में आम जनता के लिए खोल दिया गया.इस गार्डन की देख रेख 1996 में गठित नेक चंद फाउंडेशन द्वारा किया जाता है.

1984 में नेक चंद को पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

नेक चंद की आलंकारिक मोजेक मूर्तियाँ ब्रिटेन के प्लांट हाउस गैलरी में 13 जून 2015 से 25 जून 2015 तक प्रदर्शन के लिए रखी जाएंगी.

   
नेक चंद का जन्म पाकिस्तान के शकरगढ़ क्षेत्र में 15 दिसंबर 1924 को हुआ था. 1950 में नेक चंद सपरिवार भारत के चंडीगढ़ में बस गए.

0 comments:

Post a Comment