हॉलीवुड अभिनेता सर क्रिस्टोफर ली का निधन-(12-JUNE-2015) C.A

| Friday, June 12, 2015

हॉलीवुड फिल्मों में खलनायक किरदार के लिए प्रसिद्ध अभिनेता क्रिस्टोफर ली का 7 जून 2015 को निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे. उन्हें सांस में तकलीफ़ की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था.

उन्हें 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' तथा 'द मैन विद द गोल्डन गन' नामक हॉलीवुड फिल्मों में यादगार भूमिका के लिए जाना जाता है. उन्होंने करीब 250 फिल्मों में काम किया जिसमें उनके ड्रैकुला के किरदारों को खूब सराहा गया.
उन्होंने वर्ष 1947 में चार्म स्कूलमें बतौर प्रशिक्षु कलाकार के रूप में काम करना आरम्भ किया. उन्होंने 1950 के दशक में फ्रंकेंस्टीन मॉन्स्टर की भूमिका निभाई. 

उन्होंने वर्ष 1997 में मुहम्मद अली जिन्ना का किरदार निभाया. उन्होंने जेम्स बांड सीरीज़ की फ़िल्म में स्कैरामांगा और लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स में जादूगर सारुमान की भूमिका निभाई थीं.

गौरतलब है कि उन्हें वर्ष 2009 में नाइटहुड की उपाधि से नवाजा गया था.

0 comments:

Post a Comment