चीन ने आर्थिक वृद्धि दर लक्ष्य घटाकर 7 प्रतिशत किया-(12-JUNE-2015) C.A

| Friday, June 12, 2015
चीन के सेंट्रल बैंक ने 11 जून 2015 को वर्ष 2015 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया. इससे पहले दिसंबर में अनुमान जारी किया गया था जिसमें  7.1 प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान था.


पीपल्स बैंक आफ चाइना की मध्यावधि रपट में कहा गया कि दूसरी छमाही में कम सुधार की उम्मीद है. चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पिछले साल घटकर 7.4 प्रतिशत रह गई थी.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चीन की वृद्धि दर वर्ष 2015 में घटकर 6.8 प्रतिशत और 2016 में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है.

0 comments:

Post a Comment