भारतीय बास्केटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन का गठन-(11-JUNE-2015) C.A

| Thursday, June 11, 2015
भारतीय बास्केटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन (आईबीपीए) ने 9 जून 2015 को नई दिल्ली के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में पहली बैठक के साथ ही आधिकारिक तौर पर अपना कार्य शुरू कर दिया.
इस बैठक में देश के कुछ दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें कई अर्जुन और ध्यानचंद पुरस्कार विजेता सहित पूर्व भारतीय कप्तान और अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल थे.
·         अध्यक्ष: सज्जन सिंह (अर्जुन पुरस्कार विजेता)
·         महासचिव: पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी जयशंकर मेनन
·         कोषाध्यक्ष: अशोक शर्माराष्ट्रीय खिलाड़ी और फीबा के आयुक्त
·         चेयरमैन: अब्बास मोनटेसार
·         वाइस-चेयरमैन: मनमोहन सिंह और सुमन शर्मा
आईबीपीए सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत सोसायटी के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव है.

0 comments:

Post a Comment