पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हेमन्त कानिकर का निधन-(11-JUNE-2015) C.A

| Thursday, June 11, 2015
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हेमन्त कानिकर का लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की आयु में पुणे में 9 जून 2015 को निधन हो गया. उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा उनके दो पुत्र पूर्व क्रिकेटर हृषिकेश और आदित्य कानितकर हैं.
कानितकर ने वर्ष 1974-75 में मंसूर अली ख़ान पटौदी के नेतृत्व में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में दो टेस्ट मैच खेले थे. उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट टीम की ओर से वर्ष 1963 में अपने प्रथम श्रेणी कैरियर की शुरुआत की और वर्ष 1978 में क्रिकेट सन्यास ले लिया.
कानितकर ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 42.78 के औसत से 5006 रन बनाए, जिसमें 13 शतक और 23 अर्द्धशतक शामिल थे. उन्होंने महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में 3632 रन बनाए.

प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र के लिए कोच और चयनकर्ता के रूप में सेवा की. उन्होंने वर्ष 1996-97 और 1998-99 में बीसीसीआई की अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति कंट्रोल बोर्ड की अध्यक्षता की.

0 comments:

Post a Comment