भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा के अंदर मणिपुर हमले में शामिल उग्रवादियों के खिलाफ कार्यवाही की-(11-JUNE-2015) C.A

| Thursday, June 11, 2015
भारतीय सेना ने 9 जून 2015 को म्यांमार सीमा में घुसकर मणिपुर हमले में शामिल उग्रवादियों के खिलाफ कार्यवाही की. इस सैन्य कार्यवाही में भारतीय सेना ने लगभग 50 उग्रवादियों को मार गिराया. भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा में दो किलोमीटर अंदर घुसकर उग्रवादियों के दो कैंप तबाह कर डाले.


विदित हो कि 4 जून 2015 को मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों ने घात लगाकर सेना के जवानों पर हमला किया था, जिससे सेना के 18 जवान शहीद हो गए. इसके बाद सरकार ने तय किया कि उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. इसी के तहत म्यांमार सरकार के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से सेना ने उग्रवादी कैंपों पर हमला किया. इस कार्रवाई में सेना ने MI-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया. इससे पहले वर्ष 2003 में भारतीय सेना ने ऐसा ऑपरेशन भूटान सीमा में घुसकर उल्फाके आतंकियों के खिलाफ किया था.

0 comments:

Post a Comment