यात्री, निजी और कार्गो वाहनों के यातायात को
नियंत्रित करने के लिए बांग्लादेश, भूटान, भारत और नेपाल के बीच 10 जून 2015 को मोटर-वाहन समझौता हुआ. इसके तहत बांग्लादेश, भूटान,
भारत और नेपाल (बीबीआईएन) के बीच यात्री, निजी
एवं कार्गो वाहनों के यातायात को नियंत्रित करने के मद्देनजर मंत्रिमंडल ने
बीबीआईएन मोटर-वाहन समझौते पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी. इस समझौते पर 15 जून 2015 को भूटान की राजधानी थिम्पू में इन देशों
के परिवहन मंत्रियों की बैठक में हस्ताक्षर किए जाएंगे. इस समझौते के क्रियान्वयन
पर आने वाले खर्च को प्रत्येक पक्ष स्वयं ही वहन करेगा.
विदित हो कि बीबीआईएन समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद इस उपक्षेत्र में सड़क यातायात सुरक्षित, आर्थिक और पर्यावरण के लिहाज से अनुकूल होगा तथा प्रत्येक देश क्षेत्रीय समन्वय को स्थापित करने की दिशा में एक संस्थागत प्रक्रिया का सृजन करने में सक्षम होगा. यात्रियों एवं वस्तुओं की सीमा पार द्विपक्षीय आवाजाही से इन देशों को लाभ मिलेगा और इस क्षेत्र का सम्पूर्ण आर्थिक विकास हो सकेगा. इन चारों देशों की सीमाओं में यात्रियों एवं वस्तुओं की बेरोक आवाजाही का फायदा यहां के लोगों को मिलेगा.
0 comments:
Post a Comment