केंद्र सरकार ने 8 जून 2015 को केवी चौधरी को मुख्य सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया. केवी चौधरी वर्ष 1978
बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) के अधिकारी हैं.
केवी चौधरी की नियुक्ति से सरकार ने पहली बार भ्रष्टाचार रोधी इस
आयोग के प्रमुख के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी को नियुक्त
करने की परंपरा से अलग हट कर भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) के अधिकारी को नियुक्त
करने का पहल किया है.
विदित हो कि मुख्य सतर्कता आयुक्त पद का गठन वर्ष 1964
में किया गया था. चौधरी भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी रहे
हैं और उन्हें कालाधन पर लगाम लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित विशेष
जांच टीम (एसआईटी) में सलाहकार नियुक्त किया गया था. वह अक्तूबर (2014) में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत हुए थे.
चौधरी को इस पद पर चार वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है.
0 comments:
Post a Comment