कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक शाहरुख खान ने 9 जून 2015 को कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टी20
टीम त्रिनिदाद एवं टोबैगो (टीएंडटी) की फ्रैंचाइजी को खरीद लिया.
इस टीम को शाहरुख की कंपनी रेड चिल्लीस इंटरटेनमेंट
प्राइवेट लिमिटेड ने केकेआर के को-ऑनर बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय
मेहता के साथ मिलकर खरीदा है.
हॉलिवुड अभिनेता मार्क वॉलबर्ग और जेरार्ड बटलर पहले से ही सीपीएल की
फ्रैंचाइजी के मालिक हैं. वॉलबर्ग के पास कीरन पोलार्ड की कप्तानी वाली मौजूदा
चैंपियन टीम बारबडोस ट्रिडेंट्स है. बटलर के पास जमैका तलावाज टीम है, जिसके कप्तान क्रिस गेल हैं.
सीपीएल का अगला संस्करण 20 जून 2015
से शुरू होगा और 26 जुलाई 2015 तक चलेगा. आईपीएल टीम केकेआर वर्ष 2012 और वर्ष 2014
में चैम्पियन बनी थी. वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)
टीम की ब्रांड वैल्यू 500 करोड़ रुपए से अधिक है.
0 comments:
Post a Comment