आरके तिवारी केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया-(04-MAR-2014) C.A

| Tuesday, March 4, 2014
भारतीय राजस्व सेवा (आईआरए) के 1976 बैच के अधिकारी आरके तिवारी ने केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स) के अध्यक्ष पद का कार्यभार 3 मार्च 2014 को ग्रहण किया. आरके तिवारी ने 28 फरवरी 2014 को सेवानिवृत हुई सुधा शर्मा का स्थान लिया.

आरके तिवारी अध्यक्ष नियुक्त होने के पहले सीबीडीटी में सदस्य (कानून एवं कंप्यूटरीकरण) रहे. वह आयकर विभाग में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं. आरके तिवारी राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य आयुक्त भी रह चुके हैं.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी)
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आयकर विभाग का प्रशासनिक प्राधिकरण है और साथ ही देश में प्रत्यक्ष कर संग्रह के लिए शीर्ष निकाय है.


0 comments:

Post a Comment