रोजर फेडरर ने दुबई टेनिस प्रतियोगिता जीती-(03-MAR-2014) C.A

| Monday, March 3, 2014
स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 1 मार्च 2014 को दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप की एकल प्रतियोगिता जीती. फेडरर ने फाइनल में टॉमस बेर्डिक को 3-6, 6-4,6-3 से हराया. फेडरर के द्वारा पिछले 12 वर्षों में जीता गया यह छठां खिताब है जबकि उनके कैरियर का यह 78वां खिताब है.
फेरडर ने 28 फरवरी 2014 को दुबई टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक ड्जोकोविक को हराया था. यह जीत हल्ले में 2013 में खिताब जीतने के बाद यह उनकी पहली जीत थी.
इसके अतिरिक्त भारत एवं पाकिस्तान के रोहन बोपन्ना तथा ऐहसान उल हक कुरेशी की जोड़ी ने डेनियल नेस्टर तथा एन. जिमोनजिक की जोड़ी को 6-4, 6-3 के सीधे सेटों में हराया


0 comments:

Post a Comment