टिंटू लुका ने 7 जून 2016 को चेक गणराज्य के प्राग में जोसफ ओडलोजिल मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में 800 मीटर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता.
एशियाई चैम्पियन 2013 विश्व युवा चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता आइसलैंड की अनिता एच से पीछे रही जिसने दो मिनट 00.54 सेकंड का समय लिया. टिंटू ने 2:00.61 सेकंड का समय लिया.
टिंटू अभी सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की सूची में 30वें स्थान पर है. पूर्व विश्व चैम्पियन और लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता दक्षिण अफ्रीका की कास्टर सेमेन्या 1:56.64 सेकंड के साथ शीर्ष पर है.
लुका का राष्ट्रीय रिकार्ड 1:59.17 सेकंड है.
0 comments:
Post a Comment