महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेटकीपर के रूप में 350 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया-(16-JUNE-2016) C.A

| Thursday, June 16, 2016
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 15 जून 2016 को एकदिवसीय क्रिकेट में विकेट के पीछे 350 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के चौथे विकेटकीपर बन गए.
धोनी ने जिम्बाब्वे की पारी के 33वें ओवर में बुमराह की गेंद पर एल्टन चिगुम्बुरा का कैच लपकने के साथ ही इस विशिष्ट समूह में स्थान बना लिया. धोनी ने 278वें अंतरराष्ट्रीय वन-डे में चिगुम्बुरा के रूप में 350वां विकेट लिया जिसमे अभी तक 261 कैच लपके और 89 स्टंप किए.
अंतरराष्ट्रीय वन-डे में सबसे सफल विकेटकीपरों की सूची:
•    श्रीलंका के कुमार संगकारा सबसे उपर है. संगकारा ने 404 मैचों में 482 विकेट लिये जिसमे उन्होंने 383 कैच तथा 99 स्टंप किए.
•    ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 472 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है. उन्होंने 287 मैचों में 417 कैच तथा 55 स्टंप किए.
•    दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर 424 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं उन्होंने भी 295 मैचों में 402 कैच लपके तथा 22 स्टंप किए.
•    भारत के महेन्द्र सिंह धोनी ने 350 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं उन्होंने 278 मैचों में 261  कैच लपके तथा 89 स्टंप किए.
महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में:
•    महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था.
•    वे भारतीय क्रिकेटर टीम के कप्तान है.
•    महेंद्र सिंह धोनी दाये हाथ के बल्लेबाज़ है.
•    भारतीय क्रिकेट में विशिष्ट योगदान के लिए धोनी को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार जो की देश की चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से वर्ष 2009 में सम्मानित किया गया.
•    उन्हें वर्ष 2007 में 20-20 विश्व चैम्पियन तथा 2008 ऑस्ट्रेलिया श्रंखला में सफलता के लिए धोनी को राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कारसे सम्मानित किया गया था.
•    महेंद्र सिंह धोनी को दुबई में आयोजित की गई आईसीसी अवार्ड समारोह में आईसीसी वन्डे प्लेयर ऑफ़ दी इयर 2008 विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहली भारतीय खिलाड़ी है.
•    एकदिवसीय क्रिकेट की दूसरी पारी में 183 रनों का स्कोर बनाकर (इससे पहले 153 रनों का रिकॉर्ड लारा का है) विश्व रिकॉर्ड बनाया.

0 comments:

Post a Comment