इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान डोनाल्ड कार का निधन-(13-JUNE-2016) C.A

| Monday, June 13, 2016
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान डोनाल्ड कार का 89 वर्ष की आयु में 13 जून 2016 को लंदन में निधन हो गया. इस अवसर पर उनके सम्मान में लार्ड्स पर एमसीसी के झंडे आधे झुके रहे.
डोनाल्ड कार ने दो बार इंग्लैंड के लिये क्रिकेट खेला. वह वर्ष 1951-52 के भारत दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान थे. उन्होंने 23 साल के कैरियर में कुल 20000 प्रथम श्रेणी रन बनाये. 
कार की पहचान क्रिकेट प्रशासक के रुप में अधिक रही. वह टेस्ट और काउंटी क्रिकेट बोर्ड के सचिव रहे. वह एमसीसी के सहायक सचिव भी थे और बाद में आईसीसी के मैच रैफरी बनें.

0 comments:

Post a Comment