संयुक्त राज्य अमेरिका सीनियर राष्ट्रीय टीम (महिला) ने 12 जून 2016 को फिना महिला वाटर पोलो विश्व लीग सुपर फाइनल में स्वर्ण पदक जीता. चीन के शंघाई में आयोजित मैच में टीम ने चैम्पियनशिप मैच में स्पेन को 13-9 से पराजित किया.दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने चीन को 11-3 से हराकर कांस्य पदक जीता.
फिना वाटर पोलो विश्व लीग के बारे में-
• फिना वाटर पोलो विश्व लीग, फिना द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वाटर पोलो लीग है. जो प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है.
• लीग में पुरुषों और महिलाओं के खेलने हेतु महाद्वीपीय टूर्नामेंट की सुविधा है. जिसमें से शीर्ष सुपर टीमों को अंतिम लीग मैच में खिलाया जाता है. चैंपियन टीम का ताज पहना कर सम्मानित किया जाता है.
• वर्ष 2000 में आयोजित ओलिंपिक खेलों में वाटर पोलो लीग की दुनिया भर में लोकप्रियता के बाद पुरुषों का लीग खेल 2002 में आरम्भ हुआ.
• महिलाओं की इस खेल में बढ़ती रुचि के आधार पर2004 में महिलाओं के लीग का आरम्भ किया गया.
फिना बारे में-
• अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ (फिना), अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन है. जो इंटरनेशनल तैराकी हेतु प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए अधिकृत है.
• बेल्जियम, ब्रिटेन, डेनिश, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, हंगेरियन और स्वीडिश स्विमिंग फेडरेशन द्वारा इसे 1908 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के अंत में 19 जुलाई 1908 को स्थापित किया गया.
• यह कई अंतरराष्ट्रीय महासंघों में से एक है, जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और / या अंतरराष्ट्रीय समुदाय हेतु खेल/ अनुशासन के लिए प्रशासक है.
• इसका मुख्यालय लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड में स्थित है.
• वर्तमान में फिना तैराकी की पांच खेल प्रतिस्पर्धाओं तैराकी, डाइविंग, लयबद्ध तैराकी, वाटर पोलो और खुले पानी तैराकीकी देखरेख करता हैं.
0 comments:
Post a Comment