चीन ने 12 जून 2016 को 23वां बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (बीडीएस) प्रक्षेपित किया. उपग्रह का प्रक्षेपण दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत के शीचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से किया गया. इससे चीन को वैश्विक स्तर पर नेविगेशन एवं पोजिशनिंग नेटवर्क के लिए सशक्त प्रणाली प्राप्त होगी.उपग्रह को लान्ग मार्च-3सी कैरियर रॉकेट के सहारे छो़डा गया. यह लॉन्ग मार्च रॉकेट की 229वीं उड़ान थी.
बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रणाली को अमेरिका के जीपीएस के विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है. यह उपग्रह अपनी कक्षा में पहुंचने के पश्चात् इस क्षेत्र में कार्यरत अन्य उपग्रहों के साथ मिलकर कार्य करेगा. इससे इस प्रणाली में सशक्तता एवं वैश्विक मानदंडों के अनुसार स्थापित किये जाने को बल प्राप्त होगा.
0 comments:
Post a Comment