साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज़ जीती-(13-JUNE-2016) C.A

| Monday, June 13, 2016
Saina-  Nehwalभारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 12 जून 2016 को चीन की सून यू को 2-1 से हराते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता. 

सिडनी में खेले गये मैच में पहले सेट में साइना नेहवाल को 11-21 से हार मिली, लेकिन साइना ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-14 से जीत लिया. इसके बाद साइना ने तीसरा सेट 21-19 से जीता. 

7.5 लाख डॉलर इनाम वाला यह टूर्नामेंट साइना का इस वर्ष का पहला ख़िताब था. 
साइना नेहवाल 2016 

•    साइना ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता. 

•    साइना 2016 में इंडिया ओपन सुपर सीरीज, मलेशिया सुपर सीरीज, स्विस ओपन ग्रां प्री और एशियाई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पराजित हुई थीं.

•    वह ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं.

•    इससे पहले वर्ष 2014 में भी उन्होंने यह खिताब जीता.

0 comments:

Post a Comment