संयुक्त राज्य अमेरिका और क्यूबा ने एक दूसरे के देशों में फिर से
अपने दूतावास खोलने का 1 जुलाई 2015 को
घोषणा की. अमेरिका और क्यूबा के बीच रिश्तों की सकारात्मक बहाली के क्रम में यह
घोषणा दोनों देशों ने की.
अमेरिका और क्यूबा ने वाशिंगटन और हवाना में दूतावास खोलने के लिए
समझौता किया. शीत युद्ध के समय से चली आ रही दशकों पुरानी आपसी दुश्मनी को खत्म
करने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इसके साथ ही अमेरिका के
राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान की बड़ी विदेश नीति उपलब्धियों में से
इसे एक माना जा रहा है.
विदित हो कि दोनों देशों (अमेरिका और क्यूबा) के बीच राजनयिक संबंध पांच दशकों तक टूटा रहा. सहयोगियों द्वारा 18 महीने तक चली गुप्त वार्ताओं के बाद ओबामा और क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो दिसंबर 2014 में संबंध फिर से बनाने के लिए सहमत हुए थे. इस दौरान अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमरीका द्वारा क्यूबा को अलग-थलग रखने की दशकों से पुरानी नीति को बदलने का ऐलान करते हुए दोंनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की बहाली का ऐलान किया था.

0 comments:
Post a Comment